पलेरा: पलेरा पुलिस ने ग्राम कछौरा तीजा घाट पर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन ज़ब्त की
पलेरा पुलिस ने बताया कि कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कछौरा तीजा घाट पर अवैध रेत का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को जप्त किया।जिसमें रेत का अवैध उत्खनन करने वाले जेसीबी चालक आमिर पुत्र खुर्शीद खान निवासी ग्राम बूदौर पर मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में पलेरा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा SI जयेंद्र गोयल एवं समस्त पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।