पलेरा: बम्होरी कला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर एसपी ने सम्मानित किया
टीकमगढ़ एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा बताया गया कि बम्होरी कला थाना को प्रदेश में प्रथम और देश में 20वां स्थान मिला है।थाना में पदस्थ स्टाफ के द्वारा उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य किया गया।बताया कि भारत सरकार द्वारा एनजीओ के माध्यम से देश एवं प्रदेश के समस्त थानों का परीक्षण कराया जाता है।जिसमे बम्होरी कला थाना को प्रदेश में प्रथम और देश में 20वां स्थान मिला।