देहरादून: वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ वक्फ बोर्ड ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भू-माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि गरीबों, यतीमों और विधवाओं के हक की जमीनों को लूटने वालों का अब 'काउंटडाउन' शुरू हो चुका है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की 'मोदी-धामी' सरकार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।
शादाब शम्स के मुताबिक, वक्फ अधिनियम की धारा 54 के तहत नोटिस जारी करने सहित सभी आवश्यक कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।बोर्ड अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में जमीनों को लूटने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नए वक्फ संशोधन अधिनियम के लागू होने से आम और गरीब मुसलमानों को उनका जायज और वाजिब हक मिल सकेगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo