मेरठ में बड़ा हादसा: अविका होटल में लगी भीषण आग, पार्किंग में खड़ी गाड़ियाँ जलकर खाक।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहाँ दिल्ली रोड पर स्थित अविका होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि होटल परिसर और पार्किंग एरिया पूरी तरह लपटों से घिर गए। इस दर्दनाक हादसे में पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो चुकी हैं। आग की भयानक लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Meerut
#AvikaHotel #FireAccident #BreakingNews