भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे से लेकर शाम के चार बजे तक साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ रानू कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें सीओ रानू कुमार के द्वारा बताया गया कि कुल 11 मामले में दो मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया गया है।