राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर जंजाली के पास कंटेनर में अचानक लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान
Raghogarh, Guna | Jun 10, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर जंजाली के पास एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर के ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर जान बचाई है। घटना 10 जून को दोपहर की बताई गई है। फायर ब्रिगेड की मदद से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।