राघोगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राघोगढ़ जनपद पंचायत की विभिन्न पंचायतों में तालाबों का जीर्णोद्धार व नालियों की हुई सफाई
Raghogarh, Guna | Jun 10, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। 9 जून को जनपद पंचायत राघौगढ़ सीईओ शैलेंद्र यादव ने बताया, विभिन्न पंचायतो में अभियान के तहत तालाबों का जीर्णोधार, मरम्मत का कार्य कराया और गांवो में नालियों की साफ सफाई कराई गई, लोगों को जागरूक करने दीवार लेखन कराया गया।