गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विष्णुपद मंदिर परिसर से हिंदू युवा शक्ति संघ के द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, की गई अघौरी नृत्य
गया के विष्णुपद मंदिर परिसर से बुधवार को रामनवमी को लेकर हिंदू युवा शक्ति संघ के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में अलग–अलग राज्यों के कलाकार प्रदर्शन के लिए पहुंचे है। कैथल हरियाणा से अघौरी नृत्य की गई। भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ो श्री राम भक्त के साथ–साथ ऊंट,घोड़ा भी शामिल हुए।विष्णुपद मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई।