गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला ₹1,17,000 का जुर्माना
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर गया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गया के SSP आशीष भारती ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया। SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल वाहनों से ₹1,17,000 रूपया का जुर्माना वसूला गया।