गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में मतदाता जागरूकता को लेकर किन्नर समाज के निकाली रैली,शहर के विभिन्न सड़क मार्गों का किया भ्रमण।
गया शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता को लेकर बुधवार को किन्नर समाज के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। अखिल भारती किन्नर सदाबहार विकास समिति के सचिव सुरेश नायक उर्फ सुरेश किन्नर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। शहर के डेल्हा से टिकारी रोड,सिविल कोर्ट,काशीनाथ मोड़ होते हुए गांधी मंडप तक पहुंचा।