गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होना है।जिले में बुधवार की देर शाम चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया है। बड़े नेताओं का दौरा,प्रचार वाहनों का शोर,माइकिंग आदि पूरी तरह बंद हो गया है।प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है।