गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कांग्रेस के क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो.विजय मिट्ठू ने पीएम पर साधा निशाना,कहा मोदी राज में भारत कर्ज में डूबा है।
गया में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो.विजय कुमार मिट्ठू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो के कार्यकाल में देश पर पहले से 3 गुना कर्ज हो गया है। आज भारत विश्व के सर्वाधिक कर्ज में डूबे 10 देशों की सूची में 8वें नंबर है।