बीना: अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर तहसील में किसानों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 18, 2024 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की उड़द व सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सोपा है और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।