बीना: खुरई फाटक चारों धाम मंदिर के पास खड़े ऑटो में बैठा मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति, ऑटो चालक ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार
Bina, Sagar | Sep 18, 2024 ऑटो चालक संजय पाराशर निवासी चंद्रशेखर वार्ड जो सवारी के इंतजार में खुरई फाटक चारों धाम मंदिर के पास ऑटो लेकर खड़ा था। तभी मानसिक बीमार व्यक्ति खाली ऑटो में बैठ गया। जिसको निकालने का ऑटो चालक एवं आसपास खड़े लोगों ने निकलने का प्रयास किया लेकिन 1 घंटे के प्रयास के बाद भी वह ऑटो से नहीं उतरा। जिसके बाद ऑटो चालक ने पुलिस की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला।