बीना: ग्राम रूसल्ला शेख सोसाइटी के लोगों को PM आवास योजना का लाभ नहीं मिला, तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया
Bina, Sagar | Sep 17, 2024 ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी के ग्राम रूसल्ला शेख सोसाइटी के लोगो को प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ मध्य प्रदेश के नेतृत्व में तहसील में जम कर प्रदर्शन किया। जिसमें गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम तहसील में ज्ञापन सोपा है।