बीना: मोतीचूर घाट पर देर रात तक चला गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
Bina, Sagar | Sep 18, 2024 मंगलवार को मोतीचूर घाट पर गणेश विसर्जन किया गया। जहां पर लोग तेज बारिश के बीच गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। वही सुबह से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक चला। जिसके चलते पुलिस व प्रशासन शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि मोतीचूर घाट पर प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है, जिसके लिए नगर पालिका के द्वारा सजावट की जाती है।