बीना: सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से करीब 55 वर्षीय यात्री घायल,डायल 100 नंबर से कराया सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Sep 17, 2024 डायल 100 नंबर को सूचना मिली थी कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से करीब 55 वर्षीय यात्री गिरने से घायल हो गया है। घायल को माल गाड़ी से महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां से डायल 100 नंबर चालक अभिषेक कुशवाहा एवं पायलट रोहित राय ने घायल को डायल 100 नंबर की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर घायल यात्री का उपचार किया जा रहा है।