बीना: नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया, सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Bina, Sagar | Sep 17, 2024 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने आज समस्याओं को लेकर नगर पालिका में प्रदर्शन कर नारेबाजी की है और ज्ञापन सोंपा है। जानकारी अनुसार आज भारतीय सफाई मजदूर संघ व भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और सात सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सोपा है।