रॉबर्ट्सगंज: ओबरा पुलिस द्वारा आई एक्ट के तहत चेक बाउंस होने के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ओबरा पुलिस द्वारा सोमवार को वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत कर एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शैलेश दूबे पुत्र राजन दूबे निवासी राम मंदिर कॉलोनी ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 27 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।