रॉबर्ट्सगंज: पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार से की मुलाकात, दिया ज्ञापन
रविवार को पंचायत सहायको के मुख्य समस्याओं को लेकर पंचायत सहायक संघ राबर्ट्सगंज के ब्लाक अध्यक्ष विशाल सरोज के अध्यक्षता में सांसद सोनभद्र छोटेलाल खरवार को पंचायत सहायक के निम्न समस्यायों को अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, मीडिया प्रभारी प्रेमलता, सचिव आशीष कुमार आदि मौजूद रहे