रॉबर्ट्सगंज: सदर तहसील परिसर में संपन्न हुआ लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव,सुबोध सिंह बने अध्यक्ष
सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव तहसील परिसर में संपन न हुआ जिसमें सुबोध कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। लेखपाल संघ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक लेखपाल संघ के चुनाव में सुबोध कुमार सिंह को अध्यक्ष,राजीव कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवाजी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,अमित शुक्ला को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया।