रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी सुरक्षा के संबंध में एडिशनल एसपी ने की बैठक
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन चुर्क, स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद से आऐ प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों,व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया।