रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य-कर्मियों ने किया प्रदर्शन,कोरोना काल मे हुई नियुक्ति को जारी रखने की मांग
कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल मे उनकी नियुक्ति हुई थी,और सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने फ़रिश्ते बनकर लोगो की जिंदगी बचाई है लेकिन अब उन्हें विभाग की तरफ से काम न लेने का नोटिस दे दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि उन्हें नव निर्मित मेडिकल कालेज में समायोजित किया जाए।