जगाधरी: शिवनगर में हुए मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी को फर्कपुर पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर में मोटरसाइकिल के विवाद को लेकर के आरोपी ने एक व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा था। जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। आज मुख्य आरोपी को भी हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।