छछरौली: छछरौली के मानकपुर से 25 भेड़ें चोरी, पाल गड़रिया समाज के लोग जिला सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे
अखिल भारतीय पाल गड़रिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरसिंहपाल की अध्यक्षता में गड़रिया समाज के लोग भेड़-बकरियों के चोरी होने से परेशान होकर सचिवालय में एसपी से मिले। नरसिंह पाल ने कहा मानकपुर से 25 भेड़ें चोरी हुई हैं, इससे पहले भी कई गांवों से भेड़ें व बकरियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है।