जगाधरी: महिलावाली में पंचायती ज़मीन पर कुछ लोगों के द्वारा डॉ. अंबेडकर की मूर्ति रखे जाने पर गांव के अन्य लोगों ने जताया विरोध
महिला वाली गांव में डिस्पेंसरी के लिए रिजर्व पंचायती ज़मीन पर रात को कुछ लोगों द्वारा डॉ. अंबेडकर की मूर्ति रखने पर ग्रामीण गुरुवार को जिला सचिवालय में एसपी और डीसी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सरकारी ज़मीन है और इसके कागजात भी उनके पास हैं। इस संदर्भ में उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।