जगाधरी: नालागढ़ की माजरी के सरकारी स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी एस संधावा ने किया औचक निरीक्षण
खंड शिक्षा अधिकारी एस संधावा ने माजरी के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रिकार्ड देखा, मिड डे मील किचन का निरीक्षण किया। बच्चों के लिए बन रहे खाने का स्वाद भी चखा और मिड डे वर्कर से भी बातचीत की। किचन की साफ सफाई का जायजा भी लिया और क्लास रूम में जाकर बच्चों से बातचीत की।