जगाधरी: प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक मंच ने लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपाय को दिया ज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सदस्य महेंद्र मित्तल ने बतलाया कि सरकार ने इनको 10% फीस बढ़ाने की बात कही है मगर यह 25% फीस बढ़ा देते हैं। जिसके चलते अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही एक ही दुकान से किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए भी मजबूर करते हैं। जिसके चलते उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपयुक्त को ज्ञापन देकर संज्ञान लेने की बात कहि।