जगाधरी: रेलवे पुलिस के माध्यम से मिले लावारिस शव का शिव सेवा समिति ने यमुना स्थित श्मशान घाट में किया अंतिम संस्कार
रेलवे पुलिस को यह शव यमुना पुल के पास यार्ड से प्राप्त हुआ था। जिसके बाद इसके परिवार को ढूंढने की कोशिश की मगर कोई भी सदस्य ना मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। शिव सेवा समिति के सदस्यों ने यमुना स्थित शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया मृतक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।