।समाहरणालय पूर्णिया।
( जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1812,
दिनांक 05/11/2026,
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर हूई बैठक:-
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में
आगामी दीपावली/काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी के साथ महानंदा सभागार में बैठक आहूत की गई।
दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर अवैध पटाखा भंडारण के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
काली प्रतिमा के विसर्जन एवं छठ पर्व के अवसर पर घाटों के संपर्क पंथों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
छठ घाटों पर वाहन पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था किये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया गया।
साथ हीं छठ घाटों की बैरिकेडिंग कर खतरनाक घाटों को चिन्हित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने का निदेश दिया गया।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को छठ घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है।
शहर में अवस्थित छठ घाटों पर आने-जाने के रास्तों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।
जिसका भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा नगर नगर निगम एवं नगर परिषद तथा नगर पंचायत के संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।
पटाखा जलाने के क्रम में हुई असावधानी अथवा शार्ट सर्किट आदि से पंडालों में आग लगने की संभावना के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था करने एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं ड्राइवर एवं कर्मी सहित को 24X7 तैयार अवस्था में रखने का निदेश दिया गया।
आपदा प्रभारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान अथवा अर्घ्य समर्पित किये जाने के दौरान डुबने की संभावना के मद्देनजर गोताखोरों को आवश्यक उपकरण सहित घाटों पर एवं निर्मित कंट्रोल रूम में मुस्तैद रखने का निदेश दिया गया।
साथ हीं SDRF / एवं NDRF टीम को भी आवश्यकतानुसार घाटों पर प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।
पर्व के दौरान किसी आकास्मिक घटना से निपटने हेतु QRT टीम तथा घाटों पर मेडिकल टीम का गठन करने का निदेश दिया गया।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026