Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
pcnews.com
Purnia East, Purnia
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1811 दिनांक 05/11/2026, ================== आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु मद्यनिषेध विभाग का विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान:- आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की संभावनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार मद्यनिषेध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 की रात्रि में मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत चिह्नित एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई तथा अवैध शराब के भंडारण एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन किए जाने की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब की उपलब्धता एवं आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करना तथा शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है। मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के भंडारण, परिवहन, निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध इस प्रकार के सघन जांच एवं छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1810, दिनांक 05112026, ================== जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीपावली और छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय कसबा के महावीर चौक स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए लंबित महावीर चौक से एनएच-27 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय के इस त्वरित कदम से छठ पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पद
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1808, दिनांक:05/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं रंगोली के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश:- नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत दिनांक 05 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी तथा धमदाहा थाना क्षेत्र के धमदाहा एवं चम्पावती में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली बनाकर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इन कार्यक्रमों में शिखर जीविका महिला संकुल संघ, बेलगच्छी; क्रांति जीविका महिला संकुल संघ, धमदाहा; तथा अहिल्या जीविका महिला संकुल संघ एवं शक्ति जीविका महिला संघ, चम्पावती की जीविका दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा परिवार एवं गाँव स्तर पर जनजागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। नशामुक्त बिहार के निर्माण में जीविका दीदियों की यह सक्रिय भागीदारी सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। #cmsamrat #pmmodi #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
।समाहरणालय पूर्णिया। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-1812, दिनांक 05/11/2026, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर हूई बैठक:- जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी दीपावली/काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी के साथ महानंदा सभागार में बैठक आहूत की गई। दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर अवैध पटाखा भंडारण के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। काली प्रतिमा के विसर्जन एवं छठ पर्व के अवसर पर घाटों के संपर्क पंथों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। छठ घाटों पर वाहन पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था किये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया गया। साथ हीं छठ घाटों की बैरिकेडिंग कर खतरनाक घाटों को चिन्हित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को छठ घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है। शहर में अवस्थित छठ घाटों पर आने-जाने के रास्तों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। जिसका भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा नगर नगर निगम एवं नगर परिषद तथा नगर पंचायत के संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है। पटाखा जलाने के क्रम में हुई असावधानी अथवा शार्ट सर्किट आदि से पंडालों में आग लगने की संभावना के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था करने एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं ड्राइवर एवं कर्मी सहित को 24X7 तैयार अवस्था में रखने का निदेश दिया गया। आपदा प्रभारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान अथवा अर्घ्य समर्पित किये जाने के दौरान डुबने की संभावना के मद्देनजर गोताखोरों को आवश्यक उपकरण सहित घाटों पर एवं निर्मित कंट्रोल रूम में मुस्तैद रखने का निदेश दिया गया। साथ हीं SDRF / एवं NDRF टीम को भी आवश्यकतानुसार घाटों पर प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया। पर्व के दौरान किसी आकास्मिक घटना से निपटने हेतु QRT टीम तथा घाटों पर मेडिकल टीम का गठन करने का निदेश दिया गया। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1805, दिनांक 05/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत LED वैन से चलाया गया जन-जागरूकता अभियान नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत LED वैन के माध्यम से व्यापक बुधवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में LED वैन को के.हाट थाना अंतर्गत नवरतन हाता एवं बनमनखी थाना अंतर्गत धरहरा सहित बनमनखी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान LED वैन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों, शराबबंदी कानून के प्रावधानों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण से संबंधित जागरूकता संदेशों और वीडियो का प्रसारण किया गया। इसके माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करना है। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1807, दिनांक 05/11/2026, ================== राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता (अंडर-14/17/19) का पूर्णिया में भव्य समापन :-- खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में 2 नवंबर 2026 से आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स बालक (अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19) खेल प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), पूर्णिया; स्थापना उपसमाहर्ता, पूर्णिया; जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, पूर्णिया; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्णिया; तथा वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया श्री रविशंकर झा द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, खेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त सभी तकनीकी पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले प्रमुख संस्थानों—आम्रपाली ग्रुप, पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग, विमल हृदय पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया—को भी मोमेंटो प्रदान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समापन समारोह के दौरान आम्रपाली ग्रुप और पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग के विद्यार्थियों द्वारा शानदार स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की थीम पर आधारित एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने सभी उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों का मन मोह लिया। चैंपियनशिप परिणाम विभिन्न प्रमंडलों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन परिणामों की घोषणा इस प्रकार रही: * अंडर-19 वर्ग: मगध प्रमंडल (प्रथम स्थान), तिरहुत प्रमंडल (द्वितीय स्थान) * अंडर-17 वर्ग: पटना प्रमंडल (प्रथम स्थान), एकलव्य दल (द्वितीय स्थान) * अंडर-14 वर्ग: एकलव्य दल (प्रथम स्थान), मगध प्रमंडल (द्वितीय स्थान) विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1809, दिनांक:-05 नवंबर 2026, ================== श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार साह एवं स्थापना उप समाहर्ता श्री इंद्रजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों के प्रधान लिपिकों एवं लिपिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके पश्चात कार्यालयों में प्राप्त पत्रों की निर्गत पंजी में प्रविष्टि, पत्रों के निष्पादन एवं लंबित रहने के कारणों की विस्तृत समीक्षा किया गया। संबंधित कर्मियों को लंबित पत्रों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन कार्यालयों की रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं है, वे रोकड़ पंजी को अद्यतन कर उसकी छायाप्रति प्रतिवेदन के साथ संलग्न करते हुए उपलब्ध कराएं। साथ ही, निर्गत पंजी की छायाप्रति भी संलग्न करने का निर्देश दिया गया। जिन कार्यालयों में प्रधान लिपिक एवं परिचारी की कमी है, वहां आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति करने का आश्वासन दिया गया। समायोजन से संबंधित मामलों में स्थापना शाखा को अवगत कराने तथा सभी प्रधान लिपिकों को अपना लॉगबुक संधारित करने का निर्देश दिया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय सेवांत लाभ, NPS एवं ग्रुप बीमा आदि का भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके लिए सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि से कम-से-कम छह माह पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर देय लाभों की गणना करने का निर्देश दिया गया। सेवांत लाभ, पेंशन एवं NPS से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त C.W.J.C., M.J.C., L.P.A. आदि वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समायोजन से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन एवं प्रतिवेदन स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में अंकेक्षण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित कर्मी उपस्थित थे। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026
गोपाल मंडल का अनोखा अंदाज, बातचीत सुनकर नहीं रुकेगी हंसी! #GopalMandal #गोपालमंडल #BiharNews #BiharPolitics #ViralVideo #DesiAndaz #FunnyVideo #PurneaCentralNews #BiharViral
Purnia East, Purnia | Nov 5, 2026