समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1809,
दिनांक:-05 नवंबर 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार साह एवं स्थापना उप समाहर्ता श्री इंद्रजीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधान लिपिकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक के प्रारंभ में जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों के प्रधान लिपिकों एवं लिपिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके पश्चात कार्यालयों में प्राप्त पत्रों की निर्गत पंजी में प्रविष्टि, पत्रों के निष्पादन एवं लंबित रहने के कारणों की विस्तृत समीक्षा किया गया। संबंधित कर्मियों को लंबित पत्रों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन कार्यालयों की रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं है, वे रोकड़ पंजी को अद्यतन कर उसकी छायाप्रति प्रतिवेदन के साथ संलग्न करते हुए उपलब्ध कराएं। साथ ही, निर्गत पंजी की छायाप्रति भी संलग्न करने का निर्देश दिया गया।
जिन कार्यालयों में प्रधान लिपिक एवं परिचारी की कमी है, वहां आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति करने का आश्वासन दिया गया।
समायोजन से संबंधित मामलों में स्थापना शाखा को अवगत कराने तथा सभी प्रधान लिपिकों को अपना लॉगबुक संधारित करने का निर्देश दिया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय सेवांत लाभ, NPS एवं ग्रुप बीमा आदि का भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके लिए सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि से कम-से-कम छह माह पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर देय लाभों की गणना करने का निर्देश दिया गया।
सेवांत लाभ, पेंशन एवं NPS से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त C.W.J.C., M.J.C., L.P.A. आदि वादों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समायोजन से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन एवं प्रतिवेदन स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने को कहा गया।
बैठक में अंकेक्षण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026