प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में दलित बच्चे की मौत पर भड़का विवाद, यूथ कांग्रेस का आरोप— पुलिस ने हत्या कर 'आत्महत्या' का नाम दिया
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक दलित बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद सियासत और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूथ कांग्रेस का आरोप है कि कस्टडी में पुलिस की क्रूरता से मासूम की जान गई है, जिसे दबाने के लिए पुलिस इसे 'आत्महत्या' का रूप देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर एक कलंक करार दिया है।
कांग्रेस संगठन ने कस्टोडियल डेथ (हिरासत में मौत) के आंकड़ों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और विपक्ष में भारी आक्रोश व्याप्त है, तथा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026