आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर विवाद, सिरफिरे ने पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर की हत्या
आजमगढ़। जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह के घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा के दौरान अरविंद सिंह ने अनुष्ठान कराने आए दोनों पंडितों से उनका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड मांगने को लेकर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
फायरिंग में आरोपी की पत्नी और दोनों पंडितों को गोली लग गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026