निजी अस्पताल का वीडियो वायरल: गलत इलाज और ऐंठने का आरोप, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
नौतनवा (महराजगंज)। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इलाज के नाम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में डॉक्टर ने हाथ में केवल मामूली क्रैक होने की बात कही थी। इसके बाद इलाज के दौरान गमछे से हाथ को बुरी तरह खींचा गया, जिससे चोट गंभीर हो गई और बाद में ऑपरेशन की जरूरत बता दी गई।
परिजनों ने इलाज में भारी खर्च वसूली को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना से नाराज परिजनों ने थाने में तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026