पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नरेटी के पास बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नरेटी के पास बुधवार देर शाम बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। फर्रुखाबाद के माहखेड़ा निवासी प्रेम सिंह पत्नी विनीता व बहन रेखा को दवा दिलाकर बदायूं से लौट रहे थे। राहगीरों ने तीनों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रेखा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।