रामेश्वर धाम मंदिर निर्माण को लेकर न्यास समिति की बैठक
लखीसराय। सिंगारपुर स्थित रामेश्वर धाम न्यास समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य के अगले चरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर के गर्भगृह के चारों तरफ बनने वाले बरामदे को पांच फीट ऊंचा करते हुए मिट्टी भराई का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर निर्माण एवं विकास कार्य को आगे बढ़ाने को लेकर समिति के सदस्यों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों की नियमित उपस्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि रामेश्वर धाम न्यास समिति का कोई सदस्य लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि वह मंदिर के विकास कार्यों के प्रति उदासीन है। समिति की बैठक में मंदिर के विकास कार्यों में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग पर जोर दिया गया।