गिद्धौर: जनता दरबार में डीसी रवि आनंद ने सुनीं समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
चतरा: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने मौके पर ही जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर संबंधित विभागों को त