भाजपा में दायित्वधारियों की नियुक्ति पर अपने ही उठाने लगे सवाल, पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा का वीडियो वायरल
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा ने दायित्वधारियों की नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार दायित्व बांटे जा रहे हैं और अब एक नई सूची आने की भी चर्चा है।
राणा का कहना है कि उत्तराखंड एक छोटा राज्य है और उस पर अनावश्यक दायित्वों का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने नियुक्तियों की प्रक्रिया और आवश्यकता पर भी सवाल खड़े किए हैं। क्या दायित्वधारियों की बढ़ती संख्या वाकई प्रदेश हित में है?
#Uttarakhand #BJP #SandeepRana #PoliticalNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Jun 22, 2026