आशीष नेगी ने कही बड़ी बात अंत देखें वीडियो
प्रत्याशी घोषित करने में UKD ने मारी बाजी! 16 चेहरों के साथ चुनावी रण में उतरी क्षेत्रीय पार्टी, सियासत में बढ़ी हलचल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने अपने चुनावी पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने फाइव-लेयर चयन प्रक्रिया के तहत 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी तो कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को मैदान में उतारा गया है। वहीं देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी और खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने जल्द दूसरी सूची जारी करने के संकेत भी दिए हैं।
अब सवाल है—क्या UKD इस बार उत्तराखंड की सियासत में अपनी पुरानी धमक वापस ला पाएगी?
📍 देखिए पूरी खबर…
#UKD #उत्तराखंड_विधानसभा_चुनाव #आशीष_नेगी #उत्तराखंड_की_सियासत #RaibarPahad