देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़!
नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो वे बैरिकेडिंग तोड़कर बुडपुर की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
दून पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान समीम और शहजाद (निवासी रुड़की, हरिद्वार) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर हैं, जो पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में नकबजनी की वारदातें कर चुके थे और आज भी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
#DehradunPolice #Encounter #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandPolice