देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से मकान खरीद के नाम पर धोखाधड़ी और MDDA की सील तोड़कर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम सहगल का आरोप है कि जसवीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद ने मकान खरीदने के बाद तय भुगतान नहीं किया और दिए गए चेक बाउंस हो गए।
शिकायतकर्ता ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री की शह पर असामाजिक तत्वों ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया और 2018 में MDDA द्वारा सील किए गए भवन की सील तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया गया। साथ ही आसपास की वन भूमि पर भी अवैध निर्माण के आरोप लगाए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच एसपी (सिटी) को सौंप दी है। पूरी रिपोर्ट देखें।
#DehradunNews #UttarakhandCrime #MDDAAction #LandFraud #DoonPolice
डिस्क्लेमर: यह खबर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर, दर्ज शिकायत और देहरादून पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए आधिकारिक बयानों पर आधारित है। 'Doon Horizon' किसी भी व्यक्ति पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस और संबंधित प्रशासन द्वारा जांच जारी है, जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।