मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र में अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेश महोत्सव का वैदिक रीतिरिवाजों से हुआ समापन
मड़ावरा सहित क्षेत्र में अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेश महोत्सव का वैदिक रीति रिवाजों के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी का हवन पूजन इत्यादि किया। पश्चात शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे शोभायात्रा निकाला कर रोहिणी बांध में नम आंखों से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।