माकड़ी: नार्कोटिक्स दवाइयों के दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर सलना व अनंतपुर के संजीवनी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हुआ निलंबित
कलेक्टर के निर्देशन पर उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डाॅक्टर आरके सिंह के मार्गदर्शन में ड्रग इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह धुर्वे द्वारा संजीवनी मेडिकल स्टोर सलना एवं राहुल मेडिकल स्टोर अनंतपुर का औचक निरीक्षण कर खरीदी-बिकी दस्तावेजों की जांच की गई।औषधि और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अनियमितताएँ पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया।