माकड़ी: ग्राम कांटागाँव मे श्री राम जानकी मंदिर का हुआ प्राण प्रतिष्ठा,84 परगना के ग्रामीण हुए शामिल
माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांटागांव में सोमवार को श्री राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।यह कोंडागांव जिला के दूसरा राम मंदिर है।जिसमे क्षेत्र के 84 परगना के लोग शामिल हुए। इस मंदिर निर्माण के लिए संत समाज के द्वार मंदिर निर्माण के लिए 7 सालों से प्रवास किया जा रहा था। प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या के कथा व्यास संत श्री स्वामी शरण ने कथावाचन किया