माकड़ी: ग्राम बरकई में एम्बुलेश वाहन ने बाइक को मारी ठोकर,बाइक सवार युवती का टूटा पैर,जिला अस्पताल किया गया रिफर
गुरुवार को ग्राम तराईबेड़ा निवासी मगन यादव, प्रीति नाग औऱ छोटी बच्ची ज्ञानवी नाग यह तीनों बाइक में सवार होकर बरकई गाँव से अपने घर जा रहे थे तभी रात लगभग 11 बजे रांधना अस्प्ताल की एम्बुलेश वाहन ने ग्राम बरकई में इनकी बाइक को ठोकर मार दी, इस हादसे में 18 वर्षीय युवती प्रीति नाग का पैर टूट गया जिसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। ज्ञानवी और मगन को मामूली चोट आई।