माकड़ी: ग्राम बरकई में बाइक को पीछे से टक्कर मारने के मामले में एम्बुलेश चालक में खिलाफ फरसगांव पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध
माकडी ब्लॉक के ग्राम बरकई में गुरुवार की रात रांधना अस्प्ताल के एम्बुलेश चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हूए बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार ग्रामतरईबेड़ा निवासी प्रीति नाग का पैर टूट गया,जिसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मंगलवार को फरसगांव पुलिस ने एम्बुलेश चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है