माकड़ी: कुमगाँव गुडरीपारा चौक के पास हुए सड़क दुर्घटना में मृतिका के छोटे भाई के खिलाफ फरसगांव पुलिस ने किया अपराध दर्ज
रविवार को फरसगांव थाना से मिली जानकारी अनुसार माकडी ब्लॉक के ग्राम बरकई निवासी मृतिका प्रेमलता यादव अपने छोटे भाई प्रदीप यादव के साथ कपेना गांव से वापस आने के दौरान कुमगांव गुडरीपारा चौक के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए,घायल प्रेमलता यादव की रायपुर अस्प्ताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मर्ग रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने मृतिका के भाई के खिलाफ अपराध दर्ज किया है