नईसराय: मक्का की बम्पर पैदावार से किसानों के चेहरे खिले, प्रति बीघा 6 से 10 क्विंटल उत्पादन
क्षेत्र में इस बार मक्का की बंपर पैदावार से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खरीफ सीजन में उड़द और सोयाबीन की फसलों में हुए नुकसान के बीच मक्का की अच्छी पैदावार किसानों के लिए राहत लेकर आई है। मक्का की फसल से किसानों को उम्मीद के मुताबिक उत्पादन मिल रहा है, जिससे उड़द और सोयाबीन में हुए घाटे की भरपाई करने में मदद मिल रही है।