बासोदा: तिरंगा मैरिज गार्डन से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बासौदा के तिरंगा मैरिज गार्डन से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है जानकारी के अनुसार फरियादी अपनी मोटरसाइकिल से शादी में शामिल होने के लिए तिरंगा मैरिज गार्डन पहुंचा था।